राज्य सभा की मीडिया सलाहकार समिति
राज्य सभा की मीडिया सलाहकार समिति का गठन राज्य सभा के सभापति द्वारा किया गया है। इसमें राज्य सभा की प्रेस गैलरी से प्रत्यायित विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। पहली मीडिया सलाहकार समिति का गठन 18 मार्च, 2008 को किया गया था और इसमें 11 सदस्य थे। मौजूदा समिति का गठन 1 जनवरी, 2019 को किया गया है और इसमें निम्नलिखित 18 सदस्य शामिल हैं:-
वर्ष 2019 के लिए मीडिया सलाहकार समिति |
|
अध्यक्ष |
|
1. | श्री के. वी. प्रसाद (दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा) |
उपाध्यक्ष |
|
2. | श्री आर. प्रसानन (मलयाला मनोरमा) |
सचिव |
|
3. | श्री संजीव चोपड़ा(पीटीआई) |
संयुक्त सचिव |
|
4. | श्री शिशिर सोनी (हरि भूमि) |
सदस्य |
|
5. | श्री राकेश मोहन चतुर्वेदी ( इकॉनोमिक टाइम्स ) |
6. | सुश्री हबीबा मार्या शकील ( टी वी 18 ) |
7. | श्री मासूम मुरादाबादी ( जदीद ख़बर) |
8. | श्री अखिलेश शर्मा ( एनडीटीवी) |
9. | श्री आर. राजगोपालन (दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा) |
10. | श्री ए. कृष्ण राव (दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा) |
11. | श्री अनंत बगैतकर ( सकल) |
12. | श्री के. पन्नीस्वरन ( डेली थांती ) |
13. | सुश्री अबंतिका घोष (दि इंडियन एक्सप्रेस) |
14. | श्री मानस बनर्जी (दैनिक अग्रदूत ) |
15. | श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (दैनिक जागरण) |
16. | सुश्री पूनम पाण्डेय ( नवभारत टाइम्स ) |
17. | श्री हिमांशु मिश्रा ( आज तक) |
18. | श्री आनंद प्रकाश पाण्डेय ( इंडिया टीवी) |
कार्यकाल
समिति का कार्यकाल एक वर्ष हैI तथापि, राज्य सभा के सभापति द्वारा इसे पहले भी भंग किया जा सकता है और नए सिरे से पुनर्गठित किया जा सकता हैI
प्राधिकार
समिति का प्रमुख कार्य विभिन्न मीडिया संगठनों को सभा की कार्यवाही को कवर करने में सक्षम बनाने के लिए राज्य सभा की प्रेस गैलरी में उन्हें प्रवेश दिलाने के संबंध में राज्य सभा सचिवालय को सलाह प्रदान करना है।